सहरसा में ट्रेजरी कर्मी के घर चोरी, लाखों के जेवरात और 50 हजार तक नकदी ले गया चोर

सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला में ट्रेजरी उपसमाहर्ता कार्यालय में चेकर के पद पर कार्यरत यशवंत कुमार सरोज के घर चोरी की घटना सामने आई है। चोर खिड़की तोड़कर घर में दाखिल हुआ और लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गया। घटना के संबंध में उनकी पत्नी और शिक्षिका ज्योति ने सदर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने तथा कार्रवाई की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना 21 सितंबर 2026 की देर रात करीब 1:55 बजे की है। परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान चोर ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया। सुबह जब परिजन जागे तो खिड़की और अलमारी टूटी हुई मिली। इसके बाद घर में चोरी होने की जानकारी हुई।

 

परिजनों ने बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति घर के अंदर प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल फोन की रोशनी के सहारे घर के अंदर चोरी करता नजर आ रहा है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

 

पीड़ित परिवार के मुताबिक, चोर करीब 20 ग्राम सोना, सोने का सेट, सोने की अंगूठियां, कान के आभूषण, करीब पांच जोड़ी कान की बालियां, चांदी की पायल और बिछिया समेत अन्य जेवरात चोरी कर ले गया। इसके अलावा घर से करीब 40 से 50 हजार रुपये नकद भी गायब हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

 

शिक्षिका ज्योति ने बताया कि उनके घर के आसपास स्थित बांसबाड़ी क्षेत्र में संदिग्ध लोगों का जमावड़ा रहता है। उन्होंने पुलिस की गश्ती व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

 

परिवार ने सदर थाना पुलिस से चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर जल्द से जल्द सामान बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सदर थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

भागलपुर में 6480 बोतल कफ सिरप बरामद, पिकअप चालक गिरफ्तार

भागलपुर। बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर वाहन जांच…

सबौर में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया मां आनंदी संस्थान, बाबूपुर मोड़ पर बांटी राहत सामग्री

भागलपुर। सबौर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति के बीच प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। मंगलवार को सबौर के बाबूपुर मोड़ इलाके में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *