भागलपुर में दो बेटियों को लेकर महिला लापता, पति ने थाने में दिया आवेदन

भागलपुर। मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मदनचक से एक महिला अपनी दो मासूम बेटियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। काफी तलाश के बाद भी पत्नी और दोनों बच्चियों का पता नहीं चलने पर परेशान पति ने मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष को लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

 

Sponsored Advertisement

मदनचक में अजीत साह के मकान में किराए पर रहने वाले नीरज कुमार सिन्हा, पिता स्व. सुनील प्रसाद सिन्हा, ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी शादी 12 मई 2021 को रिंकी देवी, पिता उमेश दास, निवासी अलीगंज हरिजन टोला, थाना बबरगंज, भागलपुर के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती की दो बेटियां हैं।

 

नीरज के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को उनकी पत्नी रिंकी सिन्हा दोनों बच्चियों को लेकर घर से कहीं चली गईं। इसके बाद उन्होंने पत्नी और दोनों बेटियों की काफी खोजबीन की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन अब तक तीनों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

 

पहले भी घर से चली गई थीं पत्नी

 

पति ने आवेदन में यह भी बताया है कि करीब चार महीने पहले भी उनकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई थीं। उस समय मोजाहिदपुर थाना में मौखिक रूप से सूचना दी गई थी। पुलिस और प्रशासन के सहयोग से बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। इसके बाद वह वापस घर आ गई थीं। अब दोबारा पत्नी के दोनों बच्चियों को लेकर चले जाने से परिवार चिंतित है।

 

पति ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

 

नीरज कुमार सिन्हा ने पुलिस प्रशासन से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने और पत्नी व दोनों बच्चियों का पता लगाने की मांग की है। उन्होंने आवेदन में यह भी कहा है कि भविष्य में यदि कोई अप्रिय घटना या दुर्घटना होती है, तो इसके लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं माना जाए।

 

फिलहाल मोजाहिदपुर थाना पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस महिला और दोनों बच्चियों की तलाश के साथ मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।

Related Posts

भागलपुर में 6480 बोतल कफ सिरप बरामद, पिकअप चालक गिरफ्तार

भागलपुर। बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर वाहन जांच…

सबौर में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया मां आनंदी संस्थान, बाबूपुर मोड़ पर बांटी राहत सामग्री

भागलपुर। सबौर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति के बीच प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। मंगलवार को सबौर के बाबूपुर मोड़ इलाके में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *