कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना

पूर्णिया। बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को लेकर चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से 22 सितंबर को प्रेस नोट जारी किए जाने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह आचार संहिता 31 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।

 

Sponsored Advertisement

प्रमंडलीय आयुक्त, कोशी सह पूर्णिया प्रमंडल, दिनेश कुमार ने मंगलवार को सभागार में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में चुनाव कार्यक्रम और तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अधिसूचना 29 सितंबर 2026 को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर निर्धारित की गई है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी, जबकि अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर है।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जाएगा। वहीं मतगणना 27 अक्टूबर को पूर्णिया में होगी। आयुक्त ने बताया कि चुनाव को स्वच्छ, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 14 जिले शामिल हैं। इनमें खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई और बांका शामिल हैं। इन सभी जिलों में कुल 181 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

 

निर्वाचन क्षेत्र में कुल 1,34,593 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,02,554 और महिला मतदाताओं की संख्या 32,034 है। इसके अलावा चार ट्रांसजेंडर मतदाता भी मतदाता सूची में शामिल हैं।

 

प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी अन्य जानकारियां समय-समय पर साझा की जाएंगी। सभी जिलों में निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले कर्मियों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से निर्वाचन संपन्न कराने की प्रतिबद्धता जताई और पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया।

 

प्रेस ब्रीफिंग में सहरसा के जिलाधिकारी दीपेश कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी दिनेश लाल दास समेत अन्य अधिकारी और मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Related Posts

भागलपुर में 6480 बोतल कफ सिरप बरामद, पिकअप चालक गिरफ्तार

भागलपुर। बाथ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस ने असरगंज-शाहकुंड मुख्य मार्ग पर वाहन जांच…

सबौर में बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आया मां आनंदी संस्थान, बाबूपुर मोड़ पर बांटी राहत सामग्री

भागलपुर। सबौर प्रखंड में बाढ़ की स्थिति के बीच प्रभावित परिवारों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाएं लगातार आगे आ रही हैं। मंगलवार को सबौर के बाबूपुर मोड़ इलाके में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *