गोल्फ ग्राउंड बचाने को सड़कों पर उतरे सैकड़ों बच्चे, रणधीर वर्मा चौक तक निकाला पैदल मार्च

धनबाद: धनबाद के रणधीर वर्मा स्टेडियम यानी गोल्फ ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों बच्चे और युवा सड़क पर उतर आए। बच्चों ने गोल्फ ग्राउंड से रणधीर वर्मा चौक तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान उनके हाथों में मैदान को मेला मुक्त रखने की मांग से जुड़ी तख्तियां और पोस्टर नजर आए।

 

Sponsored Advertisement

प्रदर्शन कर रहे बच्चों और युवाओं का कहना था कि गोल्फ ग्राउंड धनबाद का प्रमुख खेल मैदान है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में खिलाड़ी क्रिकेट, फुटबॉल समेत विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। उनका आरोप है कि मैदान में लंबे समय तक मेला आयोजित होने से खेल गतिविधियां प्रभावित होती हैं और करीब दो महीने तक मैदान का बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध नहीं रहता।

 

खेल प्रेमियों के अनुसार, गोल्फ ग्राउंड को खेल के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर पहले भी जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को लिखित आवेदन दिया जा चुका है। उनका कहना है कि यदि शहर में अन्य स्थान उपलब्ध हैं तो वहां मेला आयोजित किया जाए, लेकिन गोल्फ ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए।

 

दुर्गापूजा के अवसर पर गोल्फ ग्राउंड में डिजनीलैंड मेला लगाने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की बात सामने आने के बाद खिलाड़ियों और युवाओं का विरोध तेज हो गया है। बताया जा रहा है कि मेला आयोजन के लिए कई लोगों ने आवेदन दिया था और दो आवेदकों को स्वीकृति मिलने की जानकारी सामने आई है।

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेला कुछ दिनों का आयोजन होता है, लेकिन मैदान बंद रहने से खिलाड़ियों का नियमित अभ्यास प्रभावित होता है। छोटे बच्चों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक को वैकल्पिक स्थान तलाशना पड़ता है।

 

गोल्फ ग्राउंड में मेला लगाने का मुद्दा पहले भी राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर उठ चुका है। धनबाद विधायक राज सिन्हा, डुमरी विधायक जयराम महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह और पूर्व महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधियों ने मैदान में मेला आयोजन का विरोध किया था।

 

पैदल मार्च में शामिल बच्चों और युवाओं ने प्रशासन से मांग की कि मेला आयोजन के फैसले पर पुनर्विचार कर गोल्फ ग्राउंड को खेल गतिविधियों के लिए सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखा जाएगा।

धनबाद से राजेश कुमार की रिपोर्ट

Related Posts

कालाझरिया में करम उत्सव की धूम, लोकगीतों और मांदल की थाप पर झूमे ग्रामीण

जामताड़ा: नाला प्रखंड के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत कालाझरिया गांव में मंगलवार को समाज विकास समिति के तत्वावधान में भव्य करम महोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक लोक संस्कृति और आदिवासी…

पूर्व मंत्री सुरेश पासवान का सरकार पर हमला, बाढ़ राहत व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

भागलपुर। भागलपुर परिषदन के सभाकक्ष में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर वर्तमान सरकार की कार्यशैली, बाढ़ राहत व्यवस्था और राजनीतिक मुद्दों को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *