गोपालगंज में डीएम-एसपी की अनोखी पहल, VIP कल्चर छोड़ बुलेट से किया शहर का दौरा

गोपालगंज में शनिवार को बिहार बंद और छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन का एक अलग और प्रभावी चेहरा देखने को मिला। जहां आमतौर पर ऐसे संवेदनशील अवसरों पर वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा के बीच वाहनों के लंबे काफिले के साथ नजर आते हैं, वहीं गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. समीर सौरभ और पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने वीआईपी कल्चर से अलग हटकर मिसाल पेश की। दोनों अधिकारी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पूरे शहर का दौरा करते रहे और खुद विभिन्न इलाकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

प्रदर्शन के दौरान डीएम और एसपी लगातार शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण करते रहे। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

 

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

राज्य के कई जिलों से बिहार बंद के दौरान पथराव, लाठीचार्ज और हिंसा की खबरें सामने आईं, लेकिन गोपालगंज में प्रशासन की सक्रिय रणनीति और सतर्क निगरानी का असर साफ दिखाई दिया। पूरे जिले में छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी हिंसा, तोड़फोड़ या किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

 

प्रशासन ने शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ संयमित व्यवहार अपनाया और किसी भी टकराव की स्थिति बनने नहीं दी। सुरक्षा बल पूरे समय प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ चलते रहे, जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बनी रही।

 

डीएम डॉ. समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी का बिना तामझाम, बिना बड़े काफिले और बुलेट बाइक पर शहर का भ्रमण करना अब स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अधिकारियों के इस सादगीपूर्ण और जिम्मेदार अंदाज की सराहना की है। लोगों का कहना है कि जब अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लेते हैं तो प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है। गोपालगंज में बिहार बंद के दौरान शांति बनाए रखने में इस सक्रिय और जमीनी नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

भागलपुर में एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन का बड़ा ऐलान, 30 अगस्त को होगा ‘स्नातक मतदाता सम्मान कार्यक्रम’

भागलपुर में एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन का बड़ा ऐलान, 30 अगस्त को होगा ‘स्नातक मतदाता सम्मान कार्यक्रम’

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा में आए NDA नेताओं के बच्चों के रिएक्शन, सोशल मीडिया पोस्ट और छात्र आंदोलन ने बटोरी सुर्खियां

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा में आए NDA नेताओं के बच्चों के रिएक्शन, सोशल मीडिया पोस्ट और छात्र आंदोलन ने बटोरी सुर्खियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *