पीरपैंती में युवक की गोली मारकर हत्या


भागलपुर जिले के पीरपैंती में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात इशीपुर थाना क्षेत्र में दौलतपुर और बाराहाट-नंदलालपुर मुख्य मार्ग के बीच योगीवीर पहाड़ी के समीप हुई। मृतक की पहचान झारखंड के साहिबगंज जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शोभनपुर भट्ठा दहाड़ी डेरा निवासी राजगृह यादव के पुत्र 30 वर्षीय उत्तम कुमार यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उत्तम कुमार यादव पिछले करीब 10 दिनों से अपनी ससुराल दौलतपुर में रह रहा था। बताया जा रहा है कि ससुराल में बिजली वायरिंग का काम कराया जाना था। इसी सिलसिले में वह साहिबगंज के एक मिस्त्री के साथ बिजली का सामान खरीदने इशीपुर बाराहाट गया था।

Sponsored Advertisement

सामान खरीदने के बाद दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान योगीवीर पहाड़ी के समीप बाइक सवार अपराधियों ने चलती बाइक को निशाना बनाया और उत्तम कुमार यादव को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही इशीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल उत्तम को तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के ससुराल और पैतृक गांव से परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पत्नी राजनंदनी कुमारी ने बताया कि उनके पति की पैतृक गांव शोभनपुर दहाड़ी डेरा में गोतिया पक्ष के लोगों से पुरानी दुश्मनी चल रही थी। परिजनों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद के कारण हत्या की गई है। वहीं, गोतिया पक्ष के ही एक व्यक्ति पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों तथा आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

बाढ़ के पानी में पांच की मौत

बाढ़ के पानी में पांच की मौत

हीलिंग टच अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

हीलिंग टच अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *