पीरपैंती स्टेशन पर पुलिस टीम पर हमला


भागलपुर के पीरपैंती रेलवे स्टेशन पर पुलिस अभिरक्षा में ले जाए जा रहे एक आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 8 से 10 लोगों ने पुलिस पदाधिकारी को घेरकर कैदी को छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने करीब दो घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया। मामले में चार आरोपियों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 6 सितंबर 2026 को पीरपैंती थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास से प्रिंस कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया था। करीब 25 वर्षीय प्रिंस कुमार यादव मधुवन टोला का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से एक देसी कट्टा और एक पिस्टल बरामद हुई थी।

Sponsored Advertisement

7 सितंबर को आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में ट्रेन संख्या 53403 रामपुरहाट-गया पैसेंजर से भागलपुर ले जाया जा रहा था। दोपहर करीब 2 बजे ट्रेन के पीरपैंती स्टेशन पर रुकते ही 8 से 10 लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने पुलिस पदाधिकारी शशि कुमार को घेर लिया और आरोपी को छुड़ाने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पिस्टल कनपटी में सटाकर गोली मारने की धमकी दी। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट भी की गई। पुलिस के विरोध के बावजूद प्रिंस कुमार यादव हथकड़ी और रस्सी समेत मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के थानों और पुलिस बल को अलर्ट किया गया। इसके बाद शुरू किए गए छापेमारी अभियान में करीब दो घंटे के भीतर पुलिस ने प्रिंस कुमार यादव को दोबारा पकड़ लिया।

जांच के दौरान लवकुश यादव, अभिषेक कुमार यादव, सिपाही यादव और प्रीतम कुमार की पहचान घटना में शामिल आरोपियों के रूप में की गई। इनके खिलाफ रेल थाना भागलपुर में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं, गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान में अभिषेक कुमार यादव को 400 ग्राम गांजा, एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। उसके साथ मौजूद सोन सिंह के पास से भी एक जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Posts

बाढ़ के पानी में पांच की मौत

बाढ़ के पानी में पांच की मौत

हीलिंग टच अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

हीलिंग टच अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *