भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, सोने-चांदी के गहने और 50 हजार नकद ले उड़े चोर

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। घटना औद्योगिक जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक स्थित मां तारा कॉलोनी की है। चोरी की यह वारदात भारतीय सेना में नायब सूबेदार शंभू कुमार मिश्र के मकान में रहने वाली किरायेदार निधि झा के घर हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

दुर्गा पूजा मनाने गांव गया था परिवार

 

जानकारी के अनुसार, निधि झा का पूरा परिवार दुर्गा पूजा मनाने अपने पैतृक गांव बिहपुर के भ्रमरपुर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने घर को खाली पाकर वारदात को अंजाम दिया। मोबाइल पर घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का संपर्क बंद दिखाई देने पर निधि झा को संदेह हुआ। उन्होंने पड़ोसियों से घर की स्थिति देखने का अनुरोध किया। जब पड़ोसी वहां पहुंचे, तो मकान के ताले टूटे मिले। इसके बाद चोरी की घटना का खुलासा हुआ।

 

छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर

 

बताया जा रहा है कि शातिर चोर मकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़े और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद कमरों में रखी अलमारी, दीवान और बक्सों को खंगाल डाला।

 

चोर घर से सोने का हार सेट, चेन, कंगन, अंगूठियां, मांगटीका, कान की बालियों के पांच सेट, चांदी की कमरधनी, पायल के पांच सेट, बिछिया, चांदी की कलमें और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

 

सीसीटीवी तोड़ा, तीन संदिग्ध हिरासत में

 

चोरी के दौरान पहचान छिपाने के उद्देश्य से चोरों ने सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ की और डीवीआर उखाड़कर ले गए। घटना की सूचना डायल-112 पर मिलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घर के पीछे फेंका गया डीवीआर बरामद कर तकनीकी जांच शुरू की।

 

मामले में सुराग जुटाने के लिए विशेष डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस चोरी की वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच में जुटी है।

Related Posts

सहरसा में पूर्व मुखिया गुड्डू मुखिया की हत्या की जांच शुरू, एसपी बोले- जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी

बिहार के सहरसा जिले के बनमा इटहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सरबेला–मुबारकपुर मार्ग पर हरेवा पंचायत के पूर्व मुखिया जावेद इकबाल उर्फ गुड्डू मुखिया की गोली मारकर हत्या के मामले में…

धनबाद में टांके खुलवाने पहुंची 29 वर्षीय महिला की मौत, प्रगति नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा

झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला स्थित प्रगति नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 29 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका की पहचान लोयाबाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *