बाढ़ के पानी में पांच की मौत


भागलपुर में गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ का पानी अब जानलेवा साबित होने लगा है। बाईपास थाना क्षेत्र के कोयली खुटहा गांव में सड़क पर जमा गहरे बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है, जबकि मायागंज अस्पताल में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।

बताया जा रहा है कि परिवार के लोग खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर जमा बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए साथ मौजूद दूसरे लोग भी पानी में उतर गए। देखते ही देखते एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में पांच लोग गहरे पानी में डूब गए।

Sponsored Advertisement

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी को पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान मंचों देवी, सोनाक्षी कुमारी, प्रिंस कुमार, अभिषेक कुमार और अंशु प्रिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि एक पड़ोसी बताया जा रहा है।

वहीं, हादसे में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष, पंचायत के मुखिया समेत स्थानीय लोग भी मायागंज अस्पताल पहुंचे।

एक साथ पांच लोगों की मौत से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, बाढ़ के कारण सड़कों पर जमा पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने से लगातार हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था करने और लोगों को सतर्क करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Posts

हीलिंग टच अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

हीलिंग टच अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

भागलपुर फोरलेन पर बाढ़, आवाजाही पर संकट

भागलपुर फोरलेन पर बाढ़, आवाजाही पर संकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *