सहरसा में 3 घंटे में हत्या का खुलासा, घरेलू विवाद में युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

सहरसा। जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के बालू टोला वार्ड नंबर-09 में गुरुवार देर शाम हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। घरेलू विवाद के दौरान मारपीट और चाकू, कचिया व दबिया से किए गए हमले में 35 वर्षीय नितिश कुमार महतो की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान राजिंद्र महतो के पुत्र नितिश कुमार महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नितिश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

बताया गया कि गुरुवार देर शाम घर में घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। परिजनों का आरोप है कि मिथुन के परिवार के करीब छह लोगों ने नितिश समेत अन्य लोगों पर चाकू, कचिया और दबिया से हमला कर दिया। हमले में नितिश के छाती, पेट और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए नवहट्टा पीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

घटना में लिलम देवी, शंकर महतो और चंपा देवी भी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही नवहट्टा पुलिस ने जांच शुरू कर दी। एसपी सहरसा के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान एवं छापेमारी टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब तीन घंटे के अंदर हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया।

 

शुक्रवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार धर्मेन्द्र कुमार के फर्दबयान के आधार पर नवहट्टा थाना कांड संख्या-206/2026 दर्ज किया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथुन महतो, पिता ननूलाल महतो और नूतलाल महतो, पिता बेचन महतो, दोनों निवासी बालू टोला वार्ड नंबर-09, नवहट्टा के रूप में हुई है।

 

छापेमारी टीम में पुअनि-सह-थानाध्यक्ष राहुल कुमार समेत नवहट्टा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। पुलिस अब घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

रिपोर्ट: इन्द्रदेव | सहरसा

 

 

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर को घर-घर दीप जलाने की अपील

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान…

सहरसा कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा! लव मैरिज के लिए पहुंचे शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका, पीछे-पीछे पहुंच गए पत्नी और पति

सहरसा। सहरसा कोर्ट परिसर में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक शादीशुदा महिला और पुरुष कथित तौर पर लव मैरिज करने की नीयत से कोर्ट पहुंचे। दोनों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *