सहरसा कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा! लव मैरिज के लिए पहुंचे शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका, पीछे-पीछे पहुंच गए पत्नी और पति

सहरसा। सहरसा कोर्ट परिसर में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक शादीशुदा महिला और पुरुष कथित तौर पर लव मैरिज करने की नीयत से कोर्ट पहुंचे। दोनों को जैसे ही इसकी भनक उनके पति-पत्नी को लगी, वे भी पीछा करते हुए कोर्ट परिसर पहुंच गए। इसके बाद वहां काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि महिला और पुरुष पहले से शादीशुदा हैं। दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे और कथित तौर पर शादी करने के इरादे से न्यायालय परिसर पहुंचे थे। इसी बीच महिला के पति और पुरुष की पत्नी को मामले की जानकारी मिल गई। दोनों भी अपने परिजनों के साथ कोर्ट पहुंच गए।

 

कोर्ट परिसर में आमना-सामना होते ही दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक सभी की नजरें इसी घटनाक्रम पर टिकी रहीं।

 

हालांकि, पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से क्या कानूनी कार्रवाई की गई और महिला-पुरुष वास्तव में किस उद्देश्य से कोर्ट पहुंचे थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

 

घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है, जिसके बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर को घर-घर दीप जलाने की अपील

सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान…

सहरसा में 3 घंटे में हत्या का खुलासा, घरेलू विवाद में युवक की मौत; दो आरोपी गिरफ्तार

सहरसा। जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के बालू टोला वार्ड नंबर-09 में गुरुवार देर शाम हुए युवक हत्याकांड का पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। घरेलू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *