कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के 3 अप्रैल को बेटा पैदा हुआ था। इस स्टार कपल का बेबी अब एक महीने का हो चुका है। जब भी किसी सिलेब्रिटी के घर बेबी होता है, तो उनके फैंस को यही इंतजार रहता है कि उन्होंने अपने बच्चे का क्या नाम रखा है। भारती के बेटे को लेकर भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि आखिर कॉमेडी क्वीन को अपने बेटेके लिए क्या नाम पसंद आया है।
भारती ने अपने बेटे के नाम का खुलासा कर दिया है और आपको बेबी बॉय का नाम जानकर हंसी और प्यार दोनों आ जाएंगे। आगे इस आर्टिकल में हम आपको भारती सिंह के बेटे का नाम बताने के साथ-साथ बेबी बॉय के लिए इस तरह के और भी नाम बताएंगे। इनमें से आपको जो भी नाम पसंद आए, आप उसे अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं।
भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर हर्ष की गोद में बेटे की एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो के कैप्शन में भारती ने लिखा है ‘हैप्पी वन मंथ गोला’। जी हां, भारती अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाती हैं।
क्यों रखा गोला नाम

भारती कहती हैं कि उनका बेटा बहुत गोलू-मोलू है इसलिए वो और हर्ष उसे गोला बुलाते हैं। गोला एक हिंदू नाम है जिसका मतलब होता है नदी।
अब जानिए गोला की तरह आप अपने बेटे को क्या निक नेम दे सकते हैं।