बिहार को केंद्रीय करों में मिलने वाली हिस्सेदारी दोगुनी हुई है। केंद्रीय करों में हिस्सा के रूप में बिहार को जुलाई 2024 से प्रति माह 8,960 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 में इस राशि को दोगुना कर 17,403 करोड़ रुपये कर दिया है। शुक्रवार को यह जानकारी उप मुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी ने दी।

उन्होंने बताया कि देश में उत्तर प्रदेश के बाद बिहार को अधिकतम राशि उपलब्ध कराई गई है। केंद्रीय करों में राज्य के हिस्से के रूप में तीसरी बार दोगुनी राशि प्राप्त हुई है। चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस राशि से बिहार में आधारभूत संरचना के निर्माण एवं कल्याणकारी योजनाओं को तीव्र गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि पहले अतिरिक्त राशि का समायोजन हर साल सिर्फ मार्च में किया जाता था। वर्तमान एनडीए सरकार ने वर्ष 2021-22 से समायोजन पूरे वर्ष करना शुरू किया है। इसी समायोजन के तहत पिछले वर्ष जून और अक्टूबर में बिहार को दोगुनी राशि मिली थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूंजीगत व्यय पर खर्च कर न्याय के साथ विकास की यात्रा को और तीव्र करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *