बिहार से शुरू होगा चुनावी जागरूकता का राष्ट्रीय अभियान, 17 अगस्त को पटना में जुटेंगे 5 हजार से अधिक युवा

पटना: बिहार एक बार फिर देश में चुनावी जागरूकता अभियान का केंद्र बनने जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग अपने नए ‘Gen G’ मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत बिहार से करेगा। अभियान का उद्देश्य पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदान के महत्व और चुनावी व्यवस्था की जानकारी देना है। इसकी शुरुआत 17 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन से होगी। कार्यक्रम में 5 हजार से अधिक विद्यार्थी और फर्स्ट टाइम वोटर शामिल होंगे।

इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार मुख्य अतिथि और वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। युवाओं को मतदाता बनने की प्रक्रिया, मतदान के अधिकार और लोकतंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Sponsored Advertisement

अभियान का एक प्रमुख हिस्सा EVM और VVPAT को लेकर जागरूकता होगा। युवाओं को मतदान की पूरी प्रक्रिया तकनीकी प्रदर्शन के माध्यम से समझाई जाएगी। आयोग ईवीएम की कार्यप्रणाली, सुरक्षा और मतदान प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल भाषा में बताएगा। इसका उद्देश्य युवाओं के बीच चुनाव प्रक्रिया को लेकर जागरूकता और विश्वास बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक सत्र और प्रस्तुतियों के जरिए युवाओं को यह भी बताया जाएगा कि चुनाव लड़ने के लिए क्या योग्यता और जरूरी दस्तावेज चाहिए। साथ ही युवाओं को स्वयं मतदान करने और अपने परिवार व समाज के अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा।

बिहार को अभियान की शुरुआत के लिए चुनने के पीछे भी खास वजह है। इससे पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची के सत्यापन की प्रक्रिया बिहार से शुरू की गई थी। अब निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय स्तर के मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत भी बिहार से करने का फैसला किया है।

अगर बिहार में ‘Gen G’ अभियान सफल रहता है, तो इसे चरणबद्ध तरीके से देश के अन्य राज्यों में भी लागू किया जा सकता है। ऐसे में बिहार से शुरू होने वाला यह अभियान युवा मतदाताओं को लोकतंत्र से जोड़ने का नया मॉडल बन सकता है।

Related Posts

आरा में सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों पर हमला, तीन घायल; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

आरा में सर्व शिक्षा अभियान के अधिकारियों पर हमला, तीन घायल; आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

तेजस्वी यादव ने DGP से की मुलाकात, छात्र आंदोलन में AK-47 फायरिंग की निष्पक्ष जांच की मांग

तेजस्वी यादव ने DGP से की मुलाकात, छात्र आंदोलन में AK-47 फायरिंग की निष्पक्ष जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *