पटना के बिहटा में सनसनीखेज वारदात: घर का दरवाजा खुलते ही सिर में मारी गोली, ड्राइवर इरफान की हत्या; एक माह पहले भी हुई थी फायरिंग

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मंगलवार की देर रात सिमरी गांव में हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मारी और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर के रूप में हुई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, इरफान पिछले दो वर्षों से सिमरी गांव में किराए के मकान में अपनी पत्नी नेहा परवीन और दो बच्चों के साथ रह रहा था। वह पेशे से ड्राइवर था। मंगलवार की रात करीब 11:30 बजे दो लोग उसके घर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। जैसे ही इरफान ने दरवाजा खोला, अपराधियों ने उसके सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात के दौरान उसका बड़ा बेटा कमरे में सो रहा था। अपराधी मृतक का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गए।

 

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी नेहा परवीन ने बताया कि करीब एक महीने पहले भी उनके पति पर फायरिंग हुई थी। उस समय वह अपने पति के साथ आरा से बाइक से लौट रही थीं। बिहटा के मौदही गांव के पास बदमाशों ने हवाई फायरिंग की थी, जिसमें दोनों बाल-बाल बच गए थे।

 

बताया जाता है कि इरफान और नेहा की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों पिछले दो वर्षों से गांव में ही अलग किराए के मकान में रह रहे थे।

 

इधर, घटना की सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को रात करीब 11:30 बजे हत्या की सूचना मिली थी। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की पत्नी और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

 

Related Posts

सहरसा में धूमधाम से मना भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव, कलम-दवात की पूजा के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सहरसा के नया बाजार स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बुधवार को श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त का वार्षिक पूजनोत्सव पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास…

सहरसा में बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने पर भड़का आक्रोश, VHP-बजरंग दल ने ADM समेत दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

सहरसा। बिहार के सहरसा में धार्मिक आस्था से जुड़े एक मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। व्यवहार न्यायालय परिसर के सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *