गोपालगंज जिले के भोरे-सिसई कल्याणपुर चोरीकांड: 7 दिनों में खुलासा नहीं तो सड़क पर उतरेगी भाकपा-माले, पुलिस को दी आंदोलन की चेतावनी

गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर अब सियासी और सामाजिक विरोध तेज होने लगा है। भोरे के सिसई कल्याणपुर गांव में हुई चोरी की हालिया घटनाओं के विरोध में भाकपा-माले ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए और चोरीकांड का सात दिनों के भीतर खुलासा करने की मांग की है।

 

Sponsored Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए माले नेता सुभाष पटेल ने कहा कि भोरे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। चोरी की घटनाओं से आम लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अपराध पर नियंत्रण लगाने और आम जनता को सुरक्षा देने में विफल साबित हो रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही हैं।

 

इस दौरान माले नेता ने जिले के पुलिस अधीक्षक पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि एसपी अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से ज्यादा प्रचार-प्रसार में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस कप्तान अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन से ज्यादा प्रचार में रुचि ले रहे हैं।

 

माले नेताओं ने पुलिस प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अगले सात दिनों के भीतर भोरे-सिसई कल्याणपुर चोरीकांड का खुलासा किया जाए। साथ ही चोरी में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

 

पार्टी ने कहा कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है, तो भाकपा-माले उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। इसके तहत सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी।

 

अब देखना होगा कि माले की इस चेतावनी के बाद पुलिस प्रशासन चोरीकांड के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर कितनी तत्परता दिखाता है।

Related Posts

सहरसा में धूमधाम से मना भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव, कलम-दवात की पूजा के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सहरसा के नया बाजार स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बुधवार को श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त का वार्षिक पूजनोत्सव पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास…

सहरसा में बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने पर भड़का आक्रोश, VHP-बजरंग दल ने ADM समेत दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

सहरसा। बिहार के सहरसा में धार्मिक आस्था से जुड़े एक मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। व्यवहार न्यायालय परिसर के सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *