वैशाली की बेटी खुशी कुमारी का बिहार अंडर-23 T20 टीम में चयन, अब रायपुर में दिखाएंगी क्रिकेट का दम; भारतीय टीम में खेलने का है सपना

बिहार की बेटियां अब क्रिकेट के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसी कड़ी में वैशाली जिले के बिदुपुर प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर वार्ड संख्या-2 निवासी प्रकाश रंजन की 21 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन बिहार अंडर-23 T20 क्रिकेट टीम में हुआ है। इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

 

Sponsored Advertisement

पटना में बीसीसीआई के सीनियर सेलेक्टर की मौजूदगी में आयोजित ट्रायल के बाद खुशी को 16 सदस्यीय टीम में जगह मिली है। खास बात यह है कि वह प्लेइंग-11 में भी शामिल हैं और वैशाली जिले से चयनित एकमात्र खिलाड़ी हैं। 11 नवंबर को टीम की 11 खिलाड़ी पटना से रायपुर के लिए रवाना हुईं। यहां 14 नवंबर को बिहार और केरल के बीच मुकाबला खेला जाएगा। प्रतियोगिता 22 नवंबर तक चलेगी।

 

खुशी बाएं हाथ की बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके क्रिकेट करियर की महज शुरुआत है। उनका सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना है और इसे पूरा करने के लिए वह लगातार मेहनत करती रहेंगी।

 

खुशी के पिता प्रकाश रंजन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि बेटी ने वर्ष 2020 के लॉकडाउन से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उसकी प्रतिभा और रुचि को देखते हुए परिवार ने पूरा सहयोग दिया। पटना में प्रशिक्षण के दौरान खुशी प्रतिदिन चार से पांच घंटे अभ्यास करती थीं।

 

उनकी सफलता में प्रशिक्षक विजय सर का विशेष योगदान रहा है, जो पिछले तीन वर्षों से उन्हें प्रशिक्षण दे रहे हैं। वहीं भाई मुकुल कुमार ने भी हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया।

 

खुशी की इस उपलब्धि पर परिवार और इलाके के लोगों में जश्न का माहौल है। सभी को उम्मीद है कि एक दिन खुशी भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का नाम रोशन करेंगी।

Related Posts

सहरसा में ट्रेन के जनरल कोच में मिला अचेत यात्री, नशाखुरानी गिरोह का शिकार होने की आशंका; RPF ने पहुंचाया अस्पताल

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ट्रेन संख्या 15284 के जनरल कोच में एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में…

वैशाली में हत्या के 48 घंटे बाद भी नहीं मिला युवक का शव, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल; पीड़ित परिवार से मिले राजद नेता डॉ. मुकेश रौशन, तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉल पर की बात

बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां युवक की हत्या के करीब 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उसके शव को बरामद नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *