सहरसा में अपराध की दो घटनाओं से मचा हड़कंप, एक युवक को मारी गोली तो दूसरे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; पुलिस जांच में जुटी

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। सहरसा जिले में पिछले दो दिनों के भीतर मारपीट और गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी है। एक ओर बदमाशों ने युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, तो दूसरी ओर दो भाइयों के बीच घर की जमीन की सीमा को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों मामलों में सहरसा पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Sponsored Advertisement

पहली घटना बिहरा थाना क्षेत्र के खोनहा वार्ड नंबर-12 स्थित दुर्गा मंदिर के समीप की है। पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को सड़क मार्ग के पास प्रिंस कुमार और अनिश कुमार, दोनों पिता जमुन साह, निवासी पदमपुर, थाना बिहरा, अपने कुछ अन्य अज्ञात साथियों के साथ मौजूद थे। इसी दौरान उन्होंने बिजलपुर वार्ड नंबर-06 निवासी सुधांशु कुमार, पिता गजेन्द्र यादव को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल सुधांशु कुमार खतरे से बाहर हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष और सदर एसडीपीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस नामजद आरोपियों और अन्य अपराधियों की भूमिका की जांच कर रही है।

 

वहीं दूसरी घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र की है। यहां 10 नवंबर को दो सहोदर भाइयों के परिवार के बीच घर की सीमांकन को लेकर विवाद हुआ था। इस मामले में आवेदक सुनील कुमार सुमन के आवेदन पर थाना कांड संख्या 387/26 दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, 11 नवंबर की सुबह वादी टहलने निकले थे। लौटने के दौरान उनके सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि 10 नवंबर को हुई मारपीट में लगी चोट के कारण उनकी मौत हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और मामले में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

 

दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस का कहना है कि फिलहाल जिले में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Related Posts

सहरसा में धूमधाम से मना भगवान चित्रगुप्त का पूजनोत्सव, कलम-दवात की पूजा के साथ मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

सहरसा के नया बाजार स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में बुधवार को श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में भगवान श्री चित्रगुप्त का वार्षिक पूजनोत्सव पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास…

सहरसा में बजरंगबली की प्रतिमा तालाब में फेंकने पर भड़का आक्रोश, VHP-बजरंग दल ने ADM समेत दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की

सहरसा। बिहार के सहरसा में धार्मिक आस्था से जुड़े एक मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। व्यवहार न्यायालय परिसर के सामने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *