सहरसा में तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत; चालक मौके से फरार

सहरसा: जिले के जलई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बलाठ गांव वार्ड संख्या-11 निवासी 45 वर्षीय सबिया देवी, पति बिसो मुखिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सबिया देवी अपने पति के साथ पैदल घोघेपुर जा रही थीं। परिवार के अनुसार उनकी भतीजी के पुत्र की अचानक मौत हो गई थी, जिसकी सूचना मिलने के बाद दोनों शोक जताने के लिए घर से निकले थे।

 

इसी दौरान घोघेपुर पंचायत के भिण्डा के समीप पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक ने सबिया देवी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन बाइक चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

बताया जाता है कि सबिया देवी अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। परिवार की जिम्मेदारी अब पूरी तरह उनके पति और बच्चों पर आ गई है। गांव में भी इस हादसे के बाद शोक का माहौल है और लोग तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    शिक्षक सम्मान समारोह के मंच पर सहरसा जिलाधिकारी ने ली शिक्षकों की क्लास, सवालों में फंसे तो मिली सुधार की सख्त हिदायत

    शिक्षक दिवस के अवसर पर सहरसा में आयोजित सम्मान समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने बेस्ट टीचर अवार्ड पाने वाले शिक्षकों की मंच पर…

    सहरसा में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम, शिवम फौजी फैक्ट्री ने हासिल किया प्रथम स्थान

    सहरसा: शहर के शिवपुरी, वार्ड नंबर-05 में श्री कृष्ण युवा शक्ति समिति की ओर से आयोजित पारंपरिक ‘मटका फोड़’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *