पटना के मसौढ़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका शव; पहचान में जुटी पुलिस

बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। अपराधियों ने युवक को कथित तौर पर लोहे की रॉड से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और फिर उसके शव को छोटकी मसौढ़ी रेलवे हॉल्ट के प्लेटफॉर्म पर फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पूरा मामला छोटकी मसौढ़ी रेलवे हॉल्ट के समीप देवी मंदिर के पास का है। यहां एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को घसीटकर रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंक दिया गया। घटनास्थल पर जगह-जगह खून के धब्बे मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था। हालांकि, हत्या की असली वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Sponsored Advertisement

घटनास्थल से पुलिस को मृतक का मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद हुई है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर दो आधार कार्ड भी मिले हैं। इसके बावजूद अब तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस बरामद सामान के आधार पर मृतक की पहचान करने और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी है। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवक को उसके परिचितों ने बाइक से बुलाया होगा और फिर किसी विवाद के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मसौढ़ी थाना, जीआरपी और नदौल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। एफएसएल की टीम भी घटनास्थल से तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की हत्या कहां की गई और उसके शव को रेलवे प्लेटफॉर्म पर क्यों फेंका गया। आशंका यह भी जताई जा रही है कि शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंककर वारदात को रेल हादसे का रूप देने की कोशिश की गई हो सकती है। हालांकि, इस आशंका की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले का खुलासा कब तक कर पाती है।

Related Posts

पटना के मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसी स्थिति, चार महिलाएं घायल

पटना के मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसी स्थिति, चार महिलाएं घायल

खगड़िया में मामा ने ही एक माह के भांजे का 1.80 लाख रुपये में किया सौदा! पुलिस ने बच्चे को सकुशल कराया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया में मामा ने ही एक माह के भांजे का 1.80 लाख रुपये में किया सौदा! पुलिस ने बच्चे को सकुशल कराया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *