पटना के मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़ जैसी स्थिति, चार महिलाएं घायल

पटना: बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में दशहरा के मौके पर रावण दहन कार्यक्रम के बाद अफरा-तफरी मच गई। गांधी मैदान में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद हजारों की संख्या में लोग एक साथ बाहर निकलने लगे। इसी दौरान भीड़ के दबाव में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता से स्थिति को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

कैसे हुई घटना?

Sponsored Advertisement

दरअसल, मसौढ़ी के गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्य द्वार से एक साथ बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान भीड़ के धक्के से एक बुजुर्ग महिला गिर पड़ी। इसके बाद पीछे से आ रहे लोग भी एक-दूसरे पर गिरने लगे। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और बाहर निकलने के दौरान कई महिलाएं चोटिल हो गईं।

चार महिलाएं घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दो महिलाओं को मसौढ़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि एक महिला को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर किया गया। घटना में घायल अन्य महिला का भी इलाज कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती महिलाओं की स्थिति फिलहाल सामान्य है। गिरने के कारण उन्हें हल्की चोटें आई थीं और कुछ देर के लिए वे बेहोश हो गई थीं।

स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

स्थानीय निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि अगर समय रहते लोग मदद के लिए आगे नहीं आते, तो बड़ी घटना हो सकती थी। उन्होंने कहा कि आनन-फानन में बेहोश हुई महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी की स्थिति ठीक बताई जा रही है।

सड़क पर बिखरे मिले जूते-चप्पल

घटना के बाद सड़क पर दो दर्जन से अधिक लोगों के जूते-चप्पल बिखरे मिले, जो भीड़ के दबाव की स्थिति को दर्शाते हैं। सूचना मिलते ही अनुमंडल प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। प्रशासन ने घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह नहीं फैलाने की अपील की गई।

Related Posts

पटना के मसौढ़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका शव; पहचान में जुटी पुलिस

पटना के मसौढ़ी में युवक की पीट-पीटकर हत्या, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका शव; पहचान में जुटी पुलिस

खगड़िया में मामा ने ही एक माह के भांजे का 1.80 लाख रुपये में किया सौदा! पुलिस ने बच्चे को सकुशल कराया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

खगड़िया में मामा ने ही एक माह के भांजे का 1.80 लाख रुपये में किया सौदा! पुलिस ने बच्चे को सकुशल कराया बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *