जिस अस्पताल में करता था ड्यूटी, वहीं स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध मौत, सीसीटीवी फुटेज पर परिजनों ने उठाए सवाल

सासाराम। रोहतास जिले के सासाराम स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार को एक स्वास्थ्यकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुहीं गांव निवासी सुदर्शन बैठा के लगभग 25 वर्षीय अविवाहित पुत्र करन बिंद के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। परिजनों ने मामले में साजिश की आशंका जताते हुए अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है।

 

Sponsored Advertisement

रात तीन बजे हुई मौत, सीसीटीवी फुटेज से उठे सवाल

 

जानकारी के अनुसार, करन बिंद उसी निजी अस्पताल में ड्यूटी करते थे, जहां बुधवार की रात करीब तीन बजे उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना से जुड़ी गतिविधियां कैद हुई हैं। इसी फुटेज को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और वहां मौजूद कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

 

परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब नौ बजे अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज देखा। उनका आरोप है कि करन अस्पताल के गेट पर तड़प रहे थे, लेकिन करीब दो घंटे बाद अस्पताल का दरवाजा खोला गया। परिजनों ने इस कथित देरी को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

 

शव गांव ले गए परिजन, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मनाया

 

घटना के बाद परिजन करन के शव को लेकर अपने गांव चले गए। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और परिजनों से पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया। शुरुआत में परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पुलिस के समझाने और मामले की गंभीरता को देखते हुए वे पोस्टमार्टम के लिए राजी हो गए।

 

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए रोहतास पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस जहरीला पदार्थ खाने, प्रेम प्रसंग और साजिश समेत विभिन्न संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। हालांकि, फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Related Posts

भागलपुर में दो जगह हुआ रावण दहन, 30 फीट के रावण का अंत; 15 साल बाद जिला स्कूल मैदान में गूंजा जय श्रीराम

भागलपुर। बुराई पर अच्छाई की जीत और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व भागलपुर में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर में दो प्रमुख…

पलामू में दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रही महिला का धान के खेत में मिला शव, अपहरण व गलत काम की आशंका पर ग्रामीणों ने किया NH जाम

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के बसना गांव में दुर्गा पूजा पंडाल से घर लौटने के दौरान लापता हुई 30 वर्षीय महिला गीता देवी का शव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *