अनंत सिंह की शाही शादी पर बारिश का साया, घुड़दौड़ को लेकर बढ़ी ‘छोटे सरकार’ की चिंता

पटना। बिहार के बाहुबली विधायक और ‘छोटे सरकार’ के नाम से मशहूर अनंत सिंह इन दिनों अपनी बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे हैं। 25 नवंबर को होने वाली इस शाही शादी में वीवीआईपी मेहमानों के स्वागत से लेकर भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता तक की खास व्यवस्था की गई है। लेकिन लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने तैयारियों पर पानी फेर दिया है।

बारिश के कारण शादी समारोह के लिए बनाए गए पंडाल अस्त-व्यस्त हो गए हैं। मैदान में पानी भर गया है, जमीन पर कीचड़ जमा हो गई है और बिछाई गई कालीनें भी गंदी हो गई हैं। सजावट के काम पर भी असर पड़ा है। सबसे ज्यादा चिंता घुड़दौड़ प्रतियोगिता को लेकर है, क्योंकि बारिश से रेस का मैदान गीला हो गया है।

Sponsored Advertisement

हालांकि, अनंत सिंह का कहना है कि बारिश से शादी और घुड़दौड़ का कार्यक्रम प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने साफ कहा कि खाना-पीना, शादी और घोड़े की रेस तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी। पंडाल की सजावट का काम भले ही रुक गया हो, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

अनंत सिंह ने कहा कि अगर बारिश रुक जाती है तो मैदान सूखने का मौका मिलेगा। जरूरत पड़ी तो रेस ट्रैक पर बालू डालकर उसे दुरुस्त किया जाएगा। मैदान की जांच भी कराई गई है और उन्हें भरोसा है कि घुड़दौड़ आराम से होगी।

दरअसल, घोड़ों और घुड़दौड़ के प्रति अनंत सिंह का पुराना शौक रहा है। सोनपुर मेले से लेकर अपने पैतृक गांव नदवां तक उनके घोड़ों की चर्चा होती रही है। बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने खास घुड़दौड़ प्रतियोगिता की तैयारी कराई है, जिसमें दूर-दराज से घोड़े और घुड़सवार पहुंचेंगे।

इस शाही शादी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई चर्चित हस्तियों को निमंत्रण भेजा गया है। मेहमानों के लिए हेलिपैड तक तैयार किए गए हैं। 20 नवंबर को बेटी का तिलक समारोह संपन्न हो चुका है। अब सबकी नजर 25 नवंबर की शादी और घुड़दौड़ पर है।

फिलहाल, दबंग अंदाज के लिए चर्चित छोटे सरकार की निगाहें आसमान पर टिकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि बारिश थमेगी और बेटी की शादी का जश्न बिना किसी बाधा के पूरा होगा।

Related Posts

भागलपुर की शान कतरनी धान पर संकट, 700 हेक्टेयर से सिमटकर 200 एकड़ में रह गई खेती; किसानों का पारंपरिक फसल से मोहभंग

जर्दालू आम और सिल्क के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला भागलपुर अपनी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद वाले कतरनी धान के लिए भी मशहूर है। इसकी भीनी-भीनी महक देश…

सहरसा में जमीन बचाने के लिए किसानों का बिगुल, ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर 15 दिनों का अल्टीमेटम

पटना–पूर्णिया प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट में बदलाव को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी जमीन और आजीविका बचाने की मांग को लेकर सहरसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *