557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, झरिया से बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा पहुंची झांकी

सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर धनबाद में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भव्य नगर कीर्तन के साथ हुआ। नगर कीर्तन में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। झरिया के कोयरीबांध गुरुद्वारा से निकला नगर कीर्तन विभिन्न मार्गों से होते हुए बैंकमोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समुदाय के श्रद्धालु और संगत शामिल हुए।

 

Sponsored Advertisement

नगर कीर्तन कोयरीबांध गुरुद्वारा से रवाना होकर कतरास मोड़, बस्ताकोला, धनसार और जोड़ाफाटक गुरुद्वारा होते हुए बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा पहुंचा। पूरे रास्ते श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार बनाए गए थे। विभिन्न स्थानों पर स्वागत शिविर लगाकर संगत का अभिनंदन किया गया। नगर कीर्तन के दौरान धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ इसमें शामिल होते रहे।

 

बड़ा गुरुद्वारा के सेवादार सतपाल सिंह ब्रोका ने बताया कि 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सचखंड श्री दरबार साहिब, अमृतसर के हजूरी रागी जत्था भाई हरजीत सिंह और पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला के कथावाचक डॉ. हरभजन सिंह विशेष रूप से शामिल होंगे। इनके द्वारा शबद-कीर्तन और कथा दीवान प्रस्तुत किए जाएंगे।

 

प्रकाश पर्व को लेकर बैंकमोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है। गुरुद्वारा में अरदास, शबद-कीर्तन और लंगर की विशेष तैयारियां की गई हैं। आयोजन को लेकर सिख समुदाय में खासा उत्साह है। तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

Related Posts

महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर धनबाद में श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समिति के सदस्यों ने किया नमन

मिथिलांचल के महान कवि, साहित्यकार और मैथिली संस्कृति के अमर स्तंभ महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर सोमवार को धनबाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यापति समिति…

भागलपुर की शान कतरनी धान पर संकट, 700 हेक्टेयर से सिमटकर 200 एकड़ में रह गई खेती; किसानों का पारंपरिक फसल से मोहभंग

जर्दालू आम और सिल्क के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला भागलपुर अपनी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद वाले कतरनी धान के लिए भी मशहूर है। इसकी भीनी-भीनी महक देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *