सहरसा में जमीन बचाने के लिए किसानों का बिगुल, ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर 15 दिनों का अल्टीमेटम

पटना–पूर्णिया प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट में बदलाव को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी जमीन और आजीविका बचाने की मांग को लेकर सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड अंतर्गत कबैला चक में सैकड़ों किसानों ने बैठक कर संघर्ष का ऐलान किया। किसानों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क निर्माण के लिए पूर्व निर्धारित एलाइमेंट को ही लागू किया जाए। एलाइमेंट में बदलाव कर किसानों की जमीन को प्रभावित करने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

Sponsored Advertisement

बैठक में जन सुराज नेता एवं पूर्व विधायक किशोर कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि विकास के नाम पर किसानों की जमीन और उनकी आजीविका के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सड़क निर्माण विकास के लिए जरूरी है, लेकिन इसके नाम पर किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जा सकती। उन्होंने किसानों के साथ खड़े रहने की बात कही।

 

बैठक के दौरान किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए किसान जमीन बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया। समिति के माध्यम से आंदोलन को संगठित और व्यापक बनाने का निर्णय लिया गया। किसानों ने बैठक में जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और प्रशासन से जल्द इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

 

किसानों ने जिला प्रशासन को अपनी मांगों पर विचार करने के लिए 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा और व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

किसानों के इस ऐलान के बाद प्रस्तावित सड़क परियोजना के एलाइमेंट को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन किसानों की मांगों पर क्या कदम उठाता है और इस विवाद का समाधान किस तरह निकलता है।

Related Posts

भागलपुर की शान कतरनी धान पर संकट, 700 हेक्टेयर से सिमटकर 200 एकड़ में रह गई खेती; किसानों का पारंपरिक फसल से मोहभंग

जर्दालू आम और सिल्क के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला भागलपुर अपनी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद वाले कतरनी धान के लिए भी मशहूर है। इसकी भीनी-भीनी महक देश…

पीपरा कोठी में 300 करोड़ की जमीन पर वाटर पार्क निर्माण का आरोप, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी से मांगा जवाब

पीपरा कोठी में 300 करोड़ की जमीन पर वाटर पार्क निर्माण का आरोप, RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी से मांगा जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *