महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर धनबाद में श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समिति के सदस्यों ने किया नमन

मिथिलांचल के महान कवि, साहित्यकार और मैथिली संस्कृति के अमर स्तंभ महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि पर सोमवार को धनबाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यापति समिति के सदस्यों ने लुबी सर्कुलर रोड स्थित कला भवन के सामने स्थापित महाकवि विद्यापति की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान महाकवि के साहित्यिक योगदान, उनकी रचनाओं और मैथिली भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया।

 

Sponsored Advertisement

महाकवि विद्यापति की पुण्यतिथि को विद्यापति समिति की ओर से स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनके विचारों एवं साहित्यिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

 

मौके पर समिति के अध्यक्ष शिवकांत मिश्रा ने कहा कि महाकवि विद्यापति केवल मिथिलांचल के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतीय साहित्य जगत के गौरव हैं। उनकी रचनाओं में प्रेम, भक्ति, सामाजिक चेतना और लोकजीवन की गहरी अभिव्यक्ति देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन महाकवि ने इस दुनिया को अलविदा कहा था, उस दिन को समाज उनकी स्मृतियों और साहित्यिक योगदान को याद करते हुए स्मृति पर्व के रूप में मनाता है।

 

उन्होंने कहा कि विद्यापति की साहित्यिक विरासत आज भी प्रासंगिक है। उनकी रचनाएं मैथिली भाषा और संस्कृति की पहचान हैं। आने वाली पीढ़ियों को भी उनके साहित्य और विचारों से परिचित कराना जरूरी है, ताकि अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान की भावना बनी रहे।

 

कार्यक्रम के माध्यम से समिति के सदस्यों ने महाकवि विद्यापति के आदर्शों को आत्मसात करने और मैथिली भाषा एवं साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान माहौल भक्तिमय और भावुक रहा।

Related Posts

557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, झरिया से बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा पहुंची झांकी

सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर धनबाद में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भव्य नगर कीर्तन के साथ हुआ।…

भागलपुर की शान कतरनी धान पर संकट, 700 हेक्टेयर से सिमटकर 200 एकड़ में रह गई खेती; किसानों का पारंपरिक फसल से मोहभंग

जर्दालू आम और सिल्क के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला भागलपुर अपनी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद वाले कतरनी धान के लिए भी मशहूर है। इसकी भीनी-भीनी महक देश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *