किशनगंज में शराब के नशे में गिरफ्तार हुए डीएम कार्यालय के बड़ा बाबू, जांच में 308 MG अल्कोहल की पुष्टि

किशनगंज। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब सेवन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला किशनगंज जिला मुख्यालय से सामने आया है, जहां शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में डीएम कार्यालय में कार्यरत बड़ा बाबू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सदर अस्पताल में ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच के दौरान उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा 308 एमजी प्रति 100 एमएल पाई गई। सरकारी कार्यालय के कर्मचारी की गिरफ्तारी के बाद प्रशासनिक महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है।

धरमगंज में कर रहे थे हंगामा

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम शहर के धरमगंज स्थित सरदार गोपाल स्कूल के पास डीएम कार्यालय के जनरल सेक्शन में कार्यरत अशोक सहनी कथित तौर पर शराब के नशे में हो-हल्ला कर रहे थे। उनके हंगामे से परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही किशनगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक महेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और अशोक सहनी को हिरासत में ले लिया।

जांच में 308 एमजी अल्कोहल की पुष्टि

पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए अशोक सहनी के मुंह से शराब जैसी गंध आ रही थी। इसके बाद पुलिस उन्हें सदर अस्पताल ले गई, जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में अल्कोहल की मात्रा 308 एमजी प्रति 100 एमएल दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अशोक सहनी की उम्र 46 वर्ष बताई गई है। वे शहर के डुमरिया वार्ड संख्या 30 निवासी भुवनेश्वर सहनी के पुत्र हैं और समाहरणालय परिसर स्थित डीएम कार्यालय के जनरल सेक्शन में बड़ा बाबू के पद पर कार्यरत हैं।

न्यायालय में किया गया पेश

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी और उन्हें सरकारी वाहन से किशनगंज थाना लाया गया। सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, एसडीपीओ-1 खुशरू सिराज ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। सरकारी कर्मचारी की गिरफ्तारी ने एक बार फिर बिहार में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर चर्चा शुरू कर दी है।

Related Posts

भागलपुर की शान कतरनी धान पर संकट, 700 हेक्टेयर से सिमटकर 200 एकड़ में रह गई खेती; किसानों का पारंपरिक फसल से मोहभंग

जर्दालू आम और सिल्क के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला भागलपुर अपनी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद वाले कतरनी धान के लिए भी मशहूर है। इसकी भीनी-भीनी महक देश…

सहरसा में जमीन बचाने के लिए किसानों का बिगुल, ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर 15 दिनों का अल्टीमेटम

पटना–पूर्णिया प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट में बदलाव को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी जमीन और आजीविका बचाने की मांग को लेकर सहरसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *