कटिहार में बड़ा हादसा टला, पप्पू यादव के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी गड्ढे में गिरी, पांच सुरक्षाकर्मी घायल

कटिहार: बिहार के कटिहार जिले में सड़क और पुल निर्माण में लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। देर रात पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में वाहन पर सवार पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जबकि सांसद पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, सांसद पप्पू यादव पूर्णिया से कटिहार के सालमारी में आयोजित एक मुशायरा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान हलधरपुर-कोचरखाली बड़ी पुल के पास एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद सभी घायल सुरक्षाकर्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। उनके गर्दन, माथे और पीठ में चोटें आई हैं। हालांकि, सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Sponsored Advertisement

इस घटना के बाद निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर पिछले करीब तीन वर्षों से पुल निर्माण का काम अधूरा पड़ा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा मानकों की अनदेखी की है। सड़क किनारे गहरी खाई होने के बावजूद न तो पर्याप्त बैरिकेडिंग की गई है और न ही चेतावनी बोर्ड या संकेतक लगाए गए हैं।

वहीं, सांसद के प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने बेलौरी-सालमारी मुख्य सड़क की बदहाली को हादसे की वजह बताया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के समय से ही यह सड़क क्षतिग्रस्त है। निर्माण स्थल पर उचित डायवर्जन और अवरोधक भी नहीं हैं। उन्होंने संबंधित ठेकेदार, कार्यपालक अभियंता और एसडीओ की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

इस हादसे ने आम राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सांसद के काफिले की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकती है, तो रात में गुजरने वाले आम वाहन चालकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अब लोगों ने जिला प्रशासन और पथ निर्माण विभाग से निर्माण स्थल पर तत्काल बैरिकेडिंग, रेडियम संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Posts

भागलपुर की शान कतरनी धान पर संकट, 700 हेक्टेयर से सिमटकर 200 एकड़ में रह गई खेती; किसानों का पारंपरिक फसल से मोहभंग

जर्दालू आम और सिल्क के लिए दुनियाभर में पहचान रखने वाला भागलपुर अपनी खास खुशबू और लाजवाब स्वाद वाले कतरनी धान के लिए भी मशहूर है। इसकी भीनी-भीनी महक देश…

सहरसा में जमीन बचाने के लिए किसानों का बिगुल, ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट बदलाव पर 15 दिनों का अल्टीमेटम

पटना–पूर्णिया प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सिक्स लेन सड़क के एलाइमेंट में बदलाव को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी जमीन और आजीविका बचाने की मांग को लेकर सहरसा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *