भागलपुर में 23 नवंबर को लगेगा ‘ग्रो करो’ का ट्रेनिंग महाकुंभ, लाइव मार्केट में मिलेगी ट्रेडिंग की ट्रेनिंग; 1500 लोग अभियान से जुड़े

भागलपुर: ट्रेडिंग और शेयर मार्केट की शिक्षा देने वाली संस्था ‘ग्रो करो’ की ओर से 23 नवंबर को भागलपुर के टाउन हॉल में ‘ट्रेनिंग महाकुंभ’ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर संस्था की ओर से विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों का दावा है कि इस अभियान को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और महज दो महीने के भीतर इससे जुड़ने वालों की संख्या 50 से बढ़कर 1500 तक पहुंच गई है। वहीं, संस्था को अब तक 5 हजार से अधिक इंक्वायरी भी मिल चुकी हैं।

 

Sponsored Advertisement

संस्था के संचालक के मुताबिक, इस ट्रेनिंग महाकुंभ में बिहार के अलावा गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से भी प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को शेयर मार्केट और ट्रेडिंग की बुनियादी जानकारी के साथ-साथ बाजार की कार्यप्रणाली और अनुशासित तरीके से ट्रेडिंग करने की शिक्षा देना है।

 

इस आयोजन की खास बात यह होगी कि प्रतिभागियों को सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक लाइव मार्केट के दौरान ट्रेडिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके माध्यम से उन्हें बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव और ट्रेडिंग से जुड़ी प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिलेगा।

 

आयोजकों की ओर से प्रतिभागियों के लिए कई सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। इसमें निःशुल्क शिक्षा, भोजन और ट्रेडिंग जर्नल समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा संस्था ने एक विशेष प्रोत्साहन की घोषणा भी की है। इसके तहत 20 दिनों तक अनुशासन और निर्धारित नियमों का पालन करने वाले चयनित प्रतिभागी को पल्सर 220 बाइक देने की बात कही गई है।

 

संस्था के मुताबिक, इस आयोजन के जरिए अधिक से अधिक लोगों तक शेयर मार्केट से जुड़ी सही जानकारी और प्रशिक्षण पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

गौरतलब है कि ‘ग्रो करो’ का अगला ट्रेनिंग महाकुंभ 14 दिसंबर को आयोजित करने की योजना है। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम भी शामिल होता है। ऐसे में प्रतिभागियों को किसी भी तरह का निवेश करने से पहले बाजार की पूरी जानकारी और जोखिम को समझने की जरूरत है।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *