नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले एक सप्ताह यानी 14 से 20 नवंबर के बीच पुलिस ने 976.795 लीटर अवैध शराब और 126.157 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस दौरान कुल 70 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अभियान को आम लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। उनके द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर लगातार नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। प्राप्त सूचनाओं पर सीधे डीआईजी की निगरानी में पुलिस कार्रवाई कर रही है। सूचना देने वालों की पहचान और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखे जाते हैं।

 

पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह शराब और गांजा के अलावा 17.32 ग्राम स्मैक, 25.3 लीटर कोडिन सिरप और 4 एमएल नशीला इंजेक्शन भी बरामद किया गया है। इसके साथ ही 10 मोटरसाइकिल, दो चारपहिया वाहन, दो मोबाइल, दो गैस सिलेंडर, दो गैस चूल्हे, अन्य उपकरण और 8,760 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। शराब के मामलों में 66 और सूखे नशे के मामलों में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

 

डीआईजी ने बताया कि फरवरी 2026 में अभियान की शुरुआत से अब तक कुल 88,394.422 लीटर अवैध शराब, 8,397.376 किलोग्राम गांजा, 5,787.79 लीटर अवैध कफ सिरप और 9,460.102 ग्राम स्मैक बरामद की जा चुकी है। इस दौरान कुल 2,879 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा हथियार, कारतूस, वाहन और लाखों रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।

 

डीआईजी डॉ. आशीष कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से दें। सूचना के साथ कारोबारी का नाम, पता, कारोबार का स्थान और उपलब्ध होने पर फोटो या वीडियो भी साझा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और महत्वपूर्ण सूचना देने वालों को उचित रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि कोशी क्षेत्र पुलिस नशा मुक्ति के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

सहरसा में NSS का स्वच्छता अभियान शुरू, 21 से 26 नवंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम; नुक्कड़ नाटक से लेकर सफाई रैली तक होंगे आयोजन

सहरसा: स्वच्छता से ही स्वच्छ भारत का निर्माण संभव है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय, सहरसा में शनिवार को राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *