समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान रोहित पासवान की पत्नी रूबी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोगों के फरार रहने की बात सामने आई है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात मृतका के मायके वालों को फोन कर सूचना दी गई कि रूबी की सांप काटने से मौत हो गई है। अचानक मिली इस खबर से मायके पक्ष के लोग परेशान हो गए। शनिवार सुबह जब परिजन फत्तेपुर गांव पहुंचे तो रूबी का शव घर में खटिया पर पड़ा था। वहीं, घर पर ससुराल पक्ष का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था।

 

मायके वालों का आरोप है कि जब उन्होंने रूबी के शव को देखा तो उसके गले पर जख्म के निशान मिले। इसके बाद उन्होंने सांप काटने से मौत होने की बात पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

 

नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

फिलहाल रूबी की मौत सांप काटने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

सहरसा में NSS का स्वच्छता अभियान शुरू, 21 से 26 नवंबर तक होंगे विविध कार्यक्रम; नुक्कड़ नाटक से लेकर सफाई रैली तक होंगे आयोजन

सहरसा: स्वच्छता से ही स्वच्छ भारत का निर्माण संभव है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय, सहरसा में शनिवार को राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *