बैजानी में लायन्स क्लब का निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 60 मरीजों की हुई जांच; 22 नवंबर को मोतियाबिंद का होगा मुफ्त ऑपरेशन

भागलपुर: ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और नेत्र संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार, 21 नवंबर 2026 को भागलपुर के बैजानी स्थित पाण्डेय टोला पुस्तकालय परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। लायन्स क्लब ऑफ भागलपुर की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन भागलपुर के विधायक रोहित पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

Sponsored Advertisement

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष लायन ई. रंजीत कुमार सिंह, सेवा केन्द्र चेयरमैन लायन मनीष कुमार बुचासिया और पूर्व अध्यक्षों ने विधायक रोहित पाण्डेय को अंगवस्त्र एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद अन्य गणमान्य लोगों को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

 

शिविर में सुशीला पैथोलॉजी भागलपुर की टीम ने मरीजों के रक्तचाप और मधुमेह की निःशुल्क जांच की। वहीं, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञों ने आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जांच कर मरीजों को जरूरी परामर्श दिया। इस दौरान कुल 60 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही नेत्र सुरक्षा और मधुमेह से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

 

जांच के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई और जिन्हें ऑपरेशन की जरूरत है, उनका निःशुल्क ऑपरेशन रविवार, 22 नवंबर को लायन्स सेवा केन्द्र, हड़ियापट्टी भागलपुर में किया जाएगा। यह ऑपरेशन प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मवीर भारती और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित पाण्डेय ने कहा कि सेवा ही उनकी सबसे बड़ी राजनीति है। लायन्स क्लब द्वारा गांव-गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य सराहनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने इस सेवा कार्य में हमेशा क्लब के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया।

 

शिविर के संयोजक लायन वीरेन्द्र कुमार मिश्र रहे, जबकि मंच संचालन लायन डॉ. पंकज टण्डन ने किया। शिविर के बाद विधायक और क्लब के सदस्यों ने पौधारोपण भी किया। इस दौरान महोगनी, अमरूद और जामुन के करीब 30 पौधे लगाए गए।

 

क्लब की ओर से 13 दिसंबर को मेगा रक्तदान शिविर और जल्द ही दिव्यांग शिविर आयोजित करने की भी जानकारी दी गई।

Related Posts

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में मिला 22 वर्षीय विवाहिता का शव, गले पर जख्म के निशान देख मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका, ससुराल पक्ष फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत मोतीपुर के फत्तेपुर गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में…

नशा मुक्त कोशी अभियान को बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 976 लीटर शराब और 126 किलो गांजा बरामद, 70 तस्कर गिरफ्तार

सहरसा: कोशी क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले में चलाए जा रहे ‘नशा मुक्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *