राज्य स्तरीय अस्मिता वुशु लीग में दमखम दिखाएंगी जामताड़ा की सात बेटियां, प्रतियोगिता में भाग लेने रांची पहुंची टीम

झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित ठाकुर विश्वनाथ शहदेव इंडोर स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता वुशु लीग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में भाग लेने के लिए जामताड़ा की सात बालिका खिलाड़ी रांची पहुंच गई हैं। झारखंड राज्य वुशु एसोसिएशन के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन की खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्गों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।

 

Sponsored Advertisement

प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों में लक्ष्मी हेंब्रम, अनन्या भारती, नूपुर तिवारी, कृति रानी, महुआ बाउरी, कृति कुमारी और सोनाक्षी सिंह शामिल हैं। खिलाड़ियों के मार्गदर्शन और बेहतर प्रदर्शन के लिए शांतनु सेन टीम कोच के रूप में उनके साथ रांची पहुंचे हैं।

 

इसकी जानकारी जामताड़ा जिला वुशु एसोसिएशन के निदेशक दीपक दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार और भारतीय खेल मंत्रालय की पहल पर खेलो इंडिया के तहत बालिका एवं महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल सके।

 

उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिला खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और वे भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीत सकेंगी।

 

जामताड़ा की सातों खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में शामिल होने पर जिला वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. तुषार कांत माजी, उपाध्यक्ष महाप्रसाद दत्त, श्यामल मंडल, विपिन दुबे, डॉ. चंचल भंडारी, राहुल सिंह, सूरज कुमार पासवान, भास्कर चंद सहित अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि जामताड़ा की बेटियां प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी।

Related Posts

लछुरायडीह में आदिवासी जोम सिम बिन्ती सह महासम्मेलन का भव्य आयोजन, सीता सोरेन बोलीं- भाषा और संस्कृति ही हमारी असली पहचान

जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड अंतर्गत लछुरायडीह फुटबॉल मैदान में शनिवार को आदिवासी सांवता सुसार आखड़ा समिति की ओर से आदिवासी जोम सिम बिन्ती सह महासम्मेलन 2026 का भव्य आयोजन…

जोरडीहा में बांग्ला नाटक ‘रक्ते रांगा कलिर दुर्गा’ का मंचन, कलाकारों के दमदार अभिनय ने दर्शकों को किया भावुक

फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के जोरडीहा गांव में शुक्रवार देर रात मां जगद्धात्री पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गेरुआ अपराजिता नाट्य संस्था अपेरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *