गम्हरिया थाना में महिला से दुष्कर्म के आरोप पर भाजपा का आक्रोश, नाला में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना में महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा दुष्कर्म किए जाने के आरोप ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। आरोप है कि सुरक्षा की गुहार लेकर थाना पहुंची महिला के साथ ही पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले को लेकर विपक्षी दल भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इसी कड़ी में रविवार को जामताड़ा जिले के नाला प्रखंड स्थित बजरंगबली चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नाला मंडल अध्यक्ष कैलाश मंडल ने किया।

Sponsored Advertisement

इस दौरान कैलाश मंडल ने कहा कि गम्हरिया की घटना राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला न्याय और सुरक्षा की उम्मीद लेकर थाना पहुंचती है और वहीं उसके साथ अपराध का आरोप सामने आता है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल बर्खास्त करने और कड़ी सजा देने की मांग की।

वहीं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रंजीत तिवारी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में राज्य की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिस की जिम्मेदारी महिलाओं को सुरक्षा देना है, लेकिन इस तरह के आरोप सामने आना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

इस मौके पर द्रौपदी वाद्यकर, नीलकंठ सोनार, काजल बाउरी, अनाथ गोराई, प्रोसेनजीत घोष, पार्थ चक्रवर्ती, विजय सिंह, मानिक किशोर मिश्रा, सीटू सिंह, गौतम माजी, सीमंत राय, शांति मंडल और दिलीप घोष सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

परीक्षा ड्यूटी के दौरान जवान की SLR गायब, घंटों की तलाश के बाद सोफे के नीचे मिला सरकारी हथियार, एसपी ने निलंबन की शुरू की प्रक्रिया

परीक्षा ड्यूटी के दौरान जवान की SLR गायब, घंटों की तलाश के बाद सोफे के नीचे मिला सरकारी हथियार, एसपी ने निलंबन की शुरू की प्रक्रिया

पलामू में गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 10 पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

पलामू में गोवंशीय पशुओं की अवैध तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से 10 पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *