सहरसा जिला प्रधान शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति गठित, मंजर इमाम बने अध्यक्ष; 23 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

सहरसा जिला प्रधान शिक्षक संघ की नई कार्यसमिति का गठन रविवार, 1 नवंबर को किया गया। जिला निर्वाचन समिति ने कार्यसमिति के सदस्यों एवं विभिन्न सांगठनिक पदों पर निर्वाचित अभ्यर्थियों के नामों की घोषणा की। सभी 23 सांगठनिक पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाणपत्र दिया गया और प्रोटेम स्पीकर पवन राम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

Sponsored Advertisement

51 सदस्यीय प्रधान शिक्षक जिला कमेटी में मंजर इमाम को अध्यक्ष, कमलेश कुमार कमल को संयोजक, राजा रमन राय को सह संयोजक, धनंजय झा को महासचिव तथा रौशन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रमोद कुमार को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद पर रंजू लता, मो. अली अहमद, श्रुति सिंह और राम कुमार निर्वाचित हुए।

 

इसके अलावा संतोष कुमार पटेल को सचिव, टुनटुन कुमार को संयुक्त सचिव, हिमांशु शेखर को कार्यालय सचिव तथा रोहित सिंह और मनोज कुमार को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। बबिता कुमारी झा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी, भारत भूषण जिला सलाहकार, शंभू रजक विधिक सलाहकार, श्याम रूप शर्मा मीडिया प्रभारी और घनश्याम कुमार सुमन सोशल मीडिया प्रभारी चुने गए। चंदन कुमार एवं वर्तिका सिंह राज्य प्रतिनिधि निर्वाचित हुए।

 

इस मौके पर एक दिवसीय शैक्षणिक कन्वेंशन का भी आयोजन किया गया, जिसकी संयुक्त अध्यक्षता अशहर आलम और बबिता कुमारी झा ने की। कन्वेंशन में प्रधान शिक्षकों के हितों से जुड़े कई प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें सातवें वेतनमान के अनुरूप लेवल-7 का पे स्ट्रक्चर देने, एमडीएम की राशि वेंडरों को शीघ्र भुगतान करने, सेवा शर्तों में निरंतरता सुनिश्चित करने, पुरानी पेंशन बहाल करने तथा विद्यालयों की आधारभूत संरचना दुरुस्त करने की मांग प्रमुख रही।

 

कार्यक्रम की शुरुआत रंजू लता एवं अभिलाषा कुमारी के स्वागत गीत से हुई। प्रदेश संयोजक बलवंत सिंह और अविनाश कुमार कन्हैया ने कहा कि प्रधान शिक्षकों के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संगठन निर्णायक लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कन्वेंशन में सैकड़ों प्रधान शिक्षक मौजूद रहे।

Related Posts

सहरसा में कोसी नदी में तैरता मिला 21 वर्षीय युवक का शव, कपड़ा बेचने निकला था घर से; मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर फेकराही के समीप कोसी नदी में एक 21 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव…

मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने से मचा हड़कंप, कई लोगों के हताहत होने की सूचना

बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के गोबरसही स्थित श्रीनगर कॉलोनी में गैस पाइपलाइन फटने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *