सहरसा में भारत खेलो फुटबॉल सीजन-6 का ट्रायल, 15 जिलों से पहुंचे 250 खिलाड़ी; ईस्ट जोन के लिए 18

सहरसा। सहरसा में भारत खेलो फुटबॉल (IKF) सीजन-6 के चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। सहरसा स्टेडियम और पुलिस लाइन फुटबॉल मैदान में आयोजित एकदिवसीय ट्रायल में बिहार के करीब 15 जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही दोनों मैदानों पर खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली।

 

Sponsored Advertisement

भारत खेलो फुटबॉल और टाउन फुटबॉल क्लब सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस चयन प्रतियोगिता में अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों का चयन अलग-अलग टीम बनाकर उनकी पोजीशन, खेल कौशल और प्रदर्शन के आधार पर किया गया।

 

बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे करीब 250 प्रतिभागियों ने ट्रायल में भाग लिया। बिहार रेफरी सह राष्ट्रीय कोच नीतीश मिश्रा ने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जोन के लिए किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगे भारत खेलो फुटबॉल के माध्यम से विभिन्न बड़े क्लबों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त करेंगे।

 

आयोजकों के अनुसार, भारत खेलो फुटबॉल का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराना है, जो बड़े क्लबों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सपना देखते हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को देश के विभिन्न बड़े क्लबों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भी खेलने का अवसर मिला है। कुछ खिलाड़ियों ने पुर्तगाल के विभिन्न फुटबॉल क्लबों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

 

आयोजन को सफल बनाने में पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच ब्रह्मदेव हंसदा, जिला फुटबॉल संघ के रघुनाथ प्रसाद यादव, हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार, बबलू यादव, लक्ष्मीनाथ गोसाई फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष प्रशांत मेहता, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी रश्मी सोरेन, राष्ट्रीय खिलाड़ी बाबूजी बेसरा, विजय निराला, संजय कुमार मुरमुर, डब्लू कुमार, विकास कुमार गिरी, अजय मुर्मू, गणेश कुमार गुप्ता, डॉ. संजय यादव, प्रशांत कुमार, अशोक कुमार, देवानंद कुमार समेत विभिन्न खेल संघों से जुड़े लोगों की भूमिका रही।

Related Posts

ईशाकचक में खंडहरनुमा मकान से 29.15 ग्राम स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार

  भागलपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईशाकचक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भीखनपुर गुमटी नंबर एक के समीप…

शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख; ढाई लाख का नुकसान

भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र  थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-04 के जियाउद्दीनपुर चौका में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में अरविंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *