भागलपुर में 17 जनवरी से होगा सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन

भागलपुर की पावन धरती पर भगवान भोलेनाथ की भक्ति, आध्यात्मिक चेतना और सनातन संस्कृति का भव्य संगम होने जा रहा है। श्री श्री 108 शिव परिवार सेवा समिति, भागलपुर के तत्वावधान में आगामी 17 जनवरी से 23 जनवरी 2027 तक सात दिवसीय भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

 

Sponsored Advertisement

इस धार्मिक आयोजन में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक और भागवत भूषण परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी ‘सीहोर वाले बाबा’ अपने श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का वाचन करेंगे। समिति के अनुसार, कथा के दौरान भगवान शिव की महिमा, भक्ति, धर्म, संस्कार और सनातन परंपराओं से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कथा में शामिल होने की संभावना है।

 

आयोजन के लिए श्री श्री 108 शिव परिवार सेवा समिति, भागलपुर ने माननीय सांसद श्री अजय कुमार मंडल जी को संरक्षक बनाया है। संरक्षक बनाए जाने पर सांसद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए श्रद्धा और गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की भक्ति से जुड़ा यह आयोजन भागलपुर की धरती पर आध्यात्मिक वातावरण को और समृद्ध करेगा।

 

सांसद श्री अजय कुमार मंडल ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं तथा सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों और आध्यात्मिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है।

 

उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को इस पुनीत आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के सभी शिव भक्तों एवं श्रद्धालुओं से शिव महापुराण कथा में सहभागी बनने का आग्रह किया।

 

समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे आयोजन में अनुशासन और श्रद्धा के साथ शामिल हों तथा कथा का लाभ उठाकर भगवान शिव की भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को अपने जीवन में अपनाएं।

Related Posts

ईशाकचक में खंडहरनुमा मकान से 29.15 ग्राम स्मैक बरामद, दो गिरफ्तार

  भागलपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ईशाकचक थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भीखनपुर गुमटी नंबर एक के समीप…

शॉर्ट सर्किट से सिलेंडर में लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख; ढाई लाख का नुकसान

भागलपुर: औद्योगिक प्रक्षेत्र  थाना क्षेत्र के बरारी पंचायत स्थित वार्ड नंबर-04 के जियाउद्दीनपुर चौका में रविवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। हादसे में अरविंद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *