मत्स्यगंधा के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान, करीब 50 हजार रुपये का कटा चालान

सहरसा शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार की देर शाम मत्स्यगंधा के समीप मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) रंजन जायसवाल के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजातों और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपये का चालान काटा गया।

 

Sponsored Advertisement

अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक रंजन जायसवाल ने स्वयं वाहनों की जांच की। इस क्रम में वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की गई। वहीं, चारपहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट के इस्तेमाल की भी जांच की गई। जिन वाहन चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे या जिनके वाहनों के प्रदूषण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी, उनके विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की गई।

 

मोटरयान निरीक्षक रंजन जायसवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। वाहन चलाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को अपने साथ वैध ड्राइविंग लाइसेंस रखना चाहिए। इसके अलावा वाहन का प्रदूषण प्रमाणपत्र, रजिस्ट्रेशन और अन्य जरूरी कागजात भी अद्यतन होने चाहिए। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करना चाहिए।

 

उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह का वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

सहरसा: बलवाहाट में 201 जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटे गए कंबल, पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित

सहरसा जिले के बलवाहाट मुख्य बाजार स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर में बुधवार को शिक्षक सह समाजसेवी विक्रम गुप्ता उर्फ बंटी की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया…

बिहटा में फर्नीचर दुकान से 2.80 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; एक सप्ताह बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फर्नीचर दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विशुनपुरा गांव स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *