मिहिजाम डकैती कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक नाबालिग भी निरुद्ध

जामताड़ा। जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और लूटे गए जेवरात बरामद किए गए हैं। बुधवार को मिहिजाम थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ वसीम रजा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी।

 

Sponsored Advertisement

एसडीपीओ ने बताया कि कानगोई निवासी शिव कुमार पासी (26) के लिखित आवेदन के आधार पर मिहिजाम थाना कांड संख्या 83/2026 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आतिश कोयरी (20), प्रेम गोराई (35) और सोमू पात्रो (20) के रूप में हुई है। तीनों पूर्वी सिंहभूम जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, इस मामले में एक नाबालिग को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है।

 

पैसों के लालच में दिया था डकैती को अंजाम

 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि मिहिजाम थाना क्षेत्र के जयराम और आर्यन ने अधिक पैसे देने का लालच देकर उन्हें डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए बुलाया था। उन्हीं के निर्देश पर घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस अब जयराम और आर्यन की भूमिका की भी जांच कर रही है।

 

हथियार और लूटे गए जेवर बरामद

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन, एक जोड़ी पायल, गले का हार और एक चेन बरामद की है।

 

इस कार्रवाई में एसडीपीओ वसीम रजा, मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा, पुलिस निरीक्षक अब्दुल रहमान समेत साइबर थाना और मिहिजाम थाना के पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Posts

बिहटा में फर्नीचर दुकान से 2.80 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; एक सप्ताह बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फर्नीचर दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विशुनपुरा गांव स्थित…

मत्स्यगंधा के समीप चला सघन वाहन जांच अभियान, करीब 50 हजार रुपये का कटा चालान

सहरसा शहर में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार की देर शाम मत्स्यगंधा के समीप मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) रंजन जायसवाल के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *