संत कारू बाबा मंदिर में महंत निरंजन यादव पर ग्रामीणों का आरोप, गोलीबारी में एक को लगी गोली; महंत समेत कई गिरफ्तार

सहरसा। महिषी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध संत कारू बाबा मंदिर परिसर में रविवार की शाम पूर्व से चले आ रहे विवाद को लेकर मंदिर के महंत निरंजन यादव और ग्रामीणों के बीच विवाद बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों की ओर से ग्रामीणों पर गोली चलाए जाने की बात सामने आई है। गोलीबारी में एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे व्यक्ति को गोली छूकर निकल गई। घायल व्यक्ति की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार 4 अक्टूबर को दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हुई। मंदिर के महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों का कुछ ग्रामीणों के साथ पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। आरोप है कि इसी दौरान महंत और उनके साथियों ने ग्रामीणों पर गोली चला दी।

 

गोलीबारी के बाद ग्रामीणों ने महंत निरंजन यादव और उनके समर्थकों को मंदिर परिसर में ही रोक लिया। इसी दौरान महंत की एक गाड़ी में आग लगाए जाने की सूचना भी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही महिषी थानाध्यक्ष और सदर सहरसा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

 

पुलिस ने मंदिर परिसर में तलाशी ली, जहां से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है। ग्रामीणों के विरोध के बीच पुलिस ने मुख्य अभियुक्त बताए जा रहे महंत निरंजन यादव समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने महंत के कुछ अन्य समर्थकों को भी संदेह के आधार पर मंदिर परिसर में रोके रखा था। पुलिस उनका सत्यापन कर रही है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के दौरान विधि-व्यवस्था भंग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ अलग से मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा: बलवाहाट में 201 जरूरतमंद महिलाओं के बीच बांटे गए कंबल, पुष्प वर्षा कर किया सम्मानित

सहरसा जिले के बलवाहाट मुख्य बाजार स्थित मां सरस्वती मंदिर परिसर में बुधवार को शिक्षक सह समाजसेवी विक्रम गुप्ता उर्फ बंटी की ओर से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया…

बिहटा में फर्नीचर दुकान से 2.80 लाख की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात; एक सप्ताह बाद भी FIR दर्ज नहीं होने का आरोप

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फर्नीचर दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। विशुनपुरा गांव स्थित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *