नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, दंपती से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप


सुपौल सदर प्रखंड के बेरो पंचायत से मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का मामला सामने आया है। नशा कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर एक परिवार के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित कन्हैया शर्मा ने रोहित सिंह, सूरज सिंह समेत कुछ अज्ञात लोगों पर मारपीट करने, जातिसूचक गाली-गलौज और उनकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर पीड़ित ने एससी-एसटी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।


पीड़ित कन्हैया शर्मा के मुताबिक, वह बेरो चौक स्थित गोला के पास एक चाय की दुकान पर चाय पीने गए थे। इसी दौरान रोहित सिंह, सूरज सिंह और कुछ अज्ञात लोगों ने उनके साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। कन्हैया की पत्नी लुखिया देवी बाजार से लौट रही थीं। पति को मार खाते देखकर वह बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान आरोपितों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया, जातिसूचक गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया।

Sponsored Advertisement

कन्हैया शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके माता-पिता के साथ भी रोहित सिंह और सूरज सिंह द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। इस मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इसी पुराने विवाद को लेकर आरोपितों ने उनके साथ दोबारा मारपीट की।

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि रोहित सिंह और सूरज सिंह नशे के कारोबार में शामिल हैं और पूर्व में पुलिस उन्हें पकड़कर ले गई थी। कन्हैया के अनुसार, आरोपितों को शक था कि नशे के कारोबार की जानकारी पुलिस को उनके परिवार ने दी थी। इसी रंजिश में मारपीट की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।

मामले में एससी-एसटी थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

इंस्टाग्राम पर फोटो लगाने का विरोध पड़ा भारी, सो रहे पति-पत्नी को मारी गोली; बखरी के छोटकी मौजी गांव में सनसनी

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

एडमिट कार्ड नहीं मिलने से छात्राओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *