जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव एनकाउंटर में घायल, जनता कर रही फुल एनकाउंटर की मांग

जमुई। 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी और छेड़छाड़ मामले में जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का मंगलवार को पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ, जिसमें उसके बाएं पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। घायल आरोपी को पुलिस सुरक्षा के बीच जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Sponsored Advertisement

बताया जा रहा है कि पुलिस टीम नंदन यादव की गिरफ्तारी के लिए कुंदर बराज और मड़वा पहाड़ी के आसपास पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में नंदन यादव के पैर में गोली लगी।

 

एनकाउंटर के दौरान एक अन्य फरार आरोपी हरेराम यादव के भी घायल होने की सूचना है। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद अस्पताल और आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

वहीं, मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि छात्रा के साथ हुई कथित घटना में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कुछ स्थानीय लोगों की ओर से फुल एनकाउंटर की मांग भी उठाई जा रही है। लोगों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे।

 

दरअसल, 19 सितंबर को कोचिंग से लौट रही 10वीं कक्षा की छात्रा और उसके दोस्त के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मामले में पुलिस की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Posts

भागलपुर में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सॉफ्ट टेनिस सिटी लीग, 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

भागलपुर। जिले में पहली बार अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग के तहत सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सैंडिस कंपाउंड में आयोजित इस प्रतियोगिता में भागलपुर के…

जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल

जमुई में छात्रा से बदसलूकी मामले में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *