स्नान के गंगादौरान 60 वर्षीय महिला की डूबने से मौत, मछुआरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

बिहपुर। खरीक प्रखंड के सिकिया घाट पर सोमवार सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 60 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बिहपुर प्रखंड की लत्तीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी विजय कुमार राय की पत्नी प्रभा देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार प्रभा देवी सोमवार सुबह करीब पांच बजे गंगा स्नान करने के लिए घर से सिकिया घाट पहुंची थीं। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते डूब गईं। महिला के डूबने की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल नदी में उनकी तलाश शुरू कर दी।

 

काफी खोजबीन के बाद स्थानीय मछुआरों की मदद से प्रभा देवी के शव को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के पुत्र आशीष कुमार सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार प्रभा देवी सुबह गंगा स्नान के लिए घर से निकली थीं, लेकिन उन्हें इस हादसे का अंदाजा नहीं था।

 

मृतका के पुत्र आशीष कुमार ने घटना की जानकारी बिहपुर अंचलाधिकारी अदिति रंजन को दी। सूचना मिलने के बाद बिहपुर और खरीक थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। खरीक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

खरीक थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद लत्तीपुर उत्तर पंचायत में शोक का माहौल है। परिजन इस अचानक हुई मौत से सदमे में हैं।

Related Posts

पति, देवर और ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप, महिला ने महिला थाना में दिया आवेदन

सहरसा। पति, देवर और ननद पर मारपीट कर घर से निकालने तथा बच्चों को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने सहरसा महिला थाना में आवेदन…

मक्का खरीद के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने मांगी SIT जांच; 28 सवालों के साथ DIG को सौंपा प्रतिवेदन

सहरसा। सौर बाजार थाना क्षेत्र में मक्का और अन्य कृषि उपज की खरीद के नाम पर किसानों और छोटे कारोबारियों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *