धनबाद में नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

धनबाद: कोयला नगर स्थित बीसीसीएल सामुदायिक भवन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लोक अदालत के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न मामलों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया।

 

Sponsored Advertisement

नेशनल लोक अदालत में कुल 15 अरब 67 करोड़ 25 लाख 20 हजार 215 रुपये के विवादों का निपटारा किया गया। वहीं, 1 अरब 66 करोड़ 34 लाख 63 हजार रुपये की परिसंपत्तियों और नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। दोपहर दो बजे तक 2 लाख 72 हजार 696 विवादों के निस्तारण की जानकारी दी गई, जबकि 1 लाख 63 हजार 441 मामलों का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाना लोक अदालत का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नशे की समस्या से व्यक्ति के साथ-साथ पूरा समाज प्रभावित होता है।

 

इस दौरान कोविड-19 के दौरान अनाथ हुए 62 बच्चों को झालसा की शिशु योजना के तहत बीसीसीएल के सीएसआर सहयोग से स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिया गया। योजना के तहत बच्चों को हर वर्ष 20 हजार से 50 हजार रुपये तक की छात्रवृत्ति मिलेगी।

 

लोक अदालत में सड़क दुर्घटना में मृत डॉ. श्याम सुंदर शाह की पत्नी को 1 करोड़ 41 लाख 33 हजार 932 रुपये, जबकि शमीमा बानो के पति को 93 लाख 24 हजार 295 रुपये का मुआवजा दिलाया गया। इसके अलावा हाथियों से प्रभावित 19 लाभुकों के बीच 8 लाख 32 हजार 848 रुपये की राशि वितरित की गई।

 

कार्यक्रम में उपायुक्त आदित्य रंजन, बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल सहित न्यायिक पदाधिकारी, अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे।

 

Related Posts

जामताड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की सुनवाई तेज, डीसी ने शिविरों का किया औचक निरीक्षण

जामताड़ा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर-2026 के तहत सुनवाई प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने नाला…

धनबाद में वकील की हत्या की साजिश का खुलासा, हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार; जेल में रची गई थी योजना

धनबाद: धनबाद कोर्ट में कार्यरत झरिया निवासी जावेद वकील की कथित हत्या की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या की योजना को अंजाम देने से पहले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *