वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

समस्तीपुर: दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित आंदोलन के समर्थन में समस्तीपुर में भी धरना-प्रदर्शन किया गया। शहर के स्टेशन चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-सभा आयोजित कर कथित वोट चोरी के मुद्दे पर विरोध जताया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग उठाई गई।

धरना-सभा की अध्यक्षता भाकपा, माकपा, भाकपा माले, राजद और कांग्रेस के पांच सदस्यीय अध्यक्षमंडल ने संयुक्त रूप से की। अध्यक्षमंडल में सुरेंद्र प्रसाद सिंह, रामप्रीत पासवान, विनोद पासवान, रामसागर पासवान और डोमन राय शामिल रहे।

Sponsored Advertisement

सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को लोकतंत्र और मताधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण सवाल बताया। वक्ताओं ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और मताधिकार से जुड़े सवालों को लेकर जनता के बीच अभियान चलाने की बात कही।

बतौर मुख्य वक्ता भाकपा के जिला सचिव सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि लोकतंत्र और आम नागरिकों के मताधिकार से जुड़ा विषय है। उन्होंने घोषणा की कि इस मुद्दे को लेकर गांव-गांव में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्यम से लोगों को उनके मताधिकार और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सभा को शत्रुघ्न राय पंजी, अशोक कुमार, उपेंद्र राय, दीनबंधु प्रसाद, दीपक यदुवंशी, सुशील राय, बच्चा राय, सुधीर कुमार देव, परमानंद मिश्र, अनिल प्रसाद, मो. मुन्ना, शत्रुघ्न यादव, अनिल कुमार महतो, तिलक सहनी, रामबृक्ष राय, हरिनारायण राय, रामप्रकाश यादव, डॉ. राम कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, मो. सईद अंसारी, शत्रुघ्न प्रसाद, विश्वनाथ सिंह हजारी और मो. आतीब सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

धरना-प्रदर्शन के जरिए इंडिया गठबंधन के नेताओं ने इस मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया और आने वाले दिनों में गांव-गांव तक जागरूकता अभियान पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Related Posts

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

SIR के मुद्दे पर सियासी संग्राम: INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, मोतिहारी में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

SIR के मुद्दे पर सियासी संग्राम: INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, मोतिहारी में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *