रोसड़ा में बूढ़ी गंडक नदी किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में मची सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रहुआ धर्मपुर स्थित बूढ़ी गंडक नदी के किनारे पानी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की अहले सुबह कुछ लोग रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर बूढ़ी गंडक नदी के पानी में तैर रहे एक शव पर पड़ी। पहले तो लोगों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन करीब से देखने पर शव होने की जानकारी मिली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना रोसड़ा थाना पुलिस को दी।

Sponsored Advertisement

सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना के एसआई दीप नारायण सिंह और एसआई राजू सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और स्थानीय नाविक की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को नदी के पानी से बाहर निकलवाया।

इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। पुलिस की ओर से शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि मृतक कौन है और वह बूढ़ी गंडक नदी तक कैसे पहुंचा? हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

रोसड़ा पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शव की पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Related Posts

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *