बिथान में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 181 लोगों ने लिया नशा नहीं करने का संकल्प

समस्तीपुर, बिहार। जिले के बिथान प्रखंड में नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर जीविका की ओर से जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। रविवार, 1 नवंबर 2026 को बिथान जीविका के तीनों महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जीविका से जुड़ी महिलाओं एवं विभिन्न कैडर के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. मधुकर ने उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि इसका परिवार और पूरे समाज पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। नशे के कारण पारिवारिक कलह, आर्थिक परेशानी और सामाजिक समस्याएं बढ़ती हैं। उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

Sponsored Advertisement

इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम में जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक शिवांशु, क्षेत्रीय समन्वयक अविनाश कुमार मंडल, ऑफिस असिस्टेंट प्रभाकर कुमार, डॉ. मधुकर, संकुल स्तरीय संघ की प्रतिनिधि एवं विभिन्न कैडर के सदस्य मौजूद रहे।

अभियान के तहत बिथान प्रखंड के तीनों संकुल संघों में कुल 181 लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसमें चमत्कार संकुल संघ बिथान से 62, उत्कर्ष संकुल संघ सोहमा से 75 और आनंद संकुल संघ सखवा से 44 लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशे के खिलाफ सामूहिक जागरूकता बढ़ाना और समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित करना था। आयोजकों ने स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए इस तरह के जागरूकता अभियान को महत्वपूर्ण बताया।

Related Posts

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

वोट चोरी के मुद्दे पर समस्तीपुर में इंडिया गठबंधन का धरना-प्रदर्शन, गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

SIR के मुद्दे पर सियासी संग्राम: INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, मोतिहारी में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

SIR के मुद्दे पर सियासी संग्राम: INDI गठबंधन की महारैली के जवाब में BJP की पदयात्रा, मोतिहारी में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *