जेटेट परीक्षा की ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

लोकेशन – पलामू, झारखंड
संवाददाता – सत्यम शुक्ला


झारखंड के पलामू जिले में सड़क हादसे में एक महिला पुलिस जवान की मौत हो गई। मृतका की पहचान बबीता कुमारी के रूप में हुई है। वह जेटेट परीक्षा की ड्यूटी पर सतबरवा जा रही थीं। इसी दौरान छतरपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Sponsored Advertisement


जानकारी के अनुसार, बबीता कुमारी छतरपुर महिला थाना में तैनात थीं। रविवार सुबह उनकी ड्यूटी जेटेट परीक्षा के लिए पलामू के सतबरवा इलाके में लगाई गई थी। वह परीक्षा केंद्र जा रही थीं, तभी छतरपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी सौरव चौबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है।

बबीता कुमारी छतरपुर थाना क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली थीं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस जवान और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अज्ञात वाहन को पकड़ने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

वहीं, पुलिस मेंस एसोसिएशन के सुशील सिन्हा और जयप्रकाश पुरी ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Related Posts

पलामू में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, टोटो और मोबाइल जब्त

पलामू में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, टोटो और मोबाइल जब्त

पलामू के सभी थानों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों और स्कूली बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री के एकता परेड का लाइव प्रसारण

राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026 को पलामू जिले के सभी थाना परिसरों में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *