जामताड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण की सुनवाई तेज, डीसी ने शिविरों का किया औचक निरीक्षण

जामताड़ा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम एसआईआर-2026 के तहत सुनवाई प्रक्रिया तेज हो गई है। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने नाला विधानसभा क्षेत्र में चल रही सुनवाई प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, शुद्ध और समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

 

Sponsored Advertisement

उपायुक्त ने नाला प्रखंड के नाला पंचायत सचिवालय और श्रीपुर पंचायत सचिवालय में चल रहे नो-मैपिंग एवं एनोमलीज से संबंधित सुनवाई शिविरों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ, सुपरवाइजर और संबंधित अधिकारियों से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली। साथ ही दस्तावेजों के संधारण और दावा-आपत्ति से जुड़े अभिलेखों का भी अवलोकन किया।

 

निरीक्षण के दौरान कई नोटिस प्राप्त मतदाता और उनके परिजन शिविर में मौजूद थे। उपायुक्त ने उनसे सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

 

उपायुक्त ने कहा कि सुनवाई प्रक्रिया में मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। लोग अपने दावे और आपत्तियों को लेकर जागरूक हैं और शिविरों में पहुंचकर अपना पक्ष रख रहे हैं। जनप्रतिनिधि, मुखिया और फील्ड कर्मी भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। कोई भी पात्र मतदाता सूची से छूटने न पाए और अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

 

नोटिस प्राप्त मतदाताओं से उपायुक्त ने कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। वे भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 11 दस्तावेजों में से किसी भी वैध दस्तावेज के साथ निर्धारित सुनवाई तिथि पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रख सकते हैं।

 

उपायुक्त ने मीडिया से भी अपील की कि एसआईआर कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र नागरिक सुनवाई प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकें।

 

संवाददाता — संतोष कुमार

Related Posts

धनबाद में नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, 62 अनाथ बच्चों को मिला स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ

धनबाद: कोयला नगर स्थित बीसीसीएल सामुदायिक भवन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश…

पलामू के केजी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर रंगोली प्रतियोगिता, रेड हाउस ने जीता प्रथम पुरस्कार

पलामू। जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 10 सितंबर को केजी स्कूल में सड़क सुरक्षा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *