पलामू के केजी स्कूल में सड़क सुरक्षा पर रंगोली प्रतियोगिता, रेड हाउस ने जीता प्रथम पुरस्कार

पलामू। जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में 10 सितंबर को केजी स्कूल में सड़क सुरक्षा विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। आयोजन के दौरान छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए।

 

Sponsored Advertisement

जिला परिवहन विभाग और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से लगातार लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस अपनी टीम के साथ लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि सड़क पर बरती गई छोटी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

 

प्रतियोगिता में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों ने सड़क सुरक्षा विषय पर आकर्षक और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिता में रेड हाउस ने प्रथम, येलो हाउस ने द्वितीय और ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया।

 

प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस, रोड सेफ्टी अधिकारी विनीत कुमार सिंह, वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विवेक वर्मा और उपाध्यक्ष मन्नत सिंह बग्गा शामिल रहे। विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस, रोड सेफ्टी अधिकारी विनीत कुमार सिंह, वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव शर्मिला वर्मा और स्कूल के प्राचार्य आशीष कुमार दूबे ने संयुक्त रूप से किया।

 

प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। संस्था की उपसचिव रानू सिन्हा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर मंजू चंद्रा और अंकिता वर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति लगातार प्रेरित किया।

 

इस अवसर पर स्कूल की शिक्षिकाओं ने भी सक्रिय योगदान दिया। अनूप कौर, सुतपा राहा, वीना रहमानी, सुषमा कुमारी, मंजू पांडे और सुनीता प्रसाद समेत अन्य शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।

 

संवाददाता: सत्यम शुक्ला, पलामू

Related Posts

जामताड़ा में भाजपा का हल्ला बोल, जेएसएससी-जेपीएससी मामले की सीबीआई जांच की मांग; डीसी-एसपी कार्यालय का घेराव

जामताड़ा। झारखंड में जेएसएससी और जेपीएससी नियुक्तियों में कथित घोटाले की सीबीआई जांच कराने और आंदोलनरत छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को भारतीय…

देवली-कुलडंगाल में 200 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगा, 100 से अधिक घरों में लौटी बिजली

जामताड़ा। नाला प्रखंड क्षेत्र के देवली-कुलडंगाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से जले 200 केवीए के ट्रांसफार्मर को विभाग ने बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया है। नए ट्रांसफार्मर के लगते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *